घाटमपुर: घाटमपुर में ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर की हुई मौत
घाटमपुर के रहमपुर के रहने वाले 45 वर्षीय ट्रक ड्राइवर अमर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बताया मृतक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।