महरौनी: महरौनी तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए 21 शिकायती पत्र
महरौनी तहसील सभागार में सोमवार सुबह करीबन 10:00 बजे से दोपहर करीबन 2:00 बजे तक एसडीएम महरौनी रजनीश वाजपेई की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल मिलाकर लगभग 21 शिकायती पत्र आए। जिनमें से दो शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।