वाहन चैकिंग अभियान में 35 यात्री वाहनों पर दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीट के स्टीकर लगवाए
02 स्कूल मैजिक वाहनों से 22 हजार एवं यात्री बसों से 17 हजार रुपये राजस्व वसूल
परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर के आदेशों एवं कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशों के पालन में जिले में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।
इसी क्रम में बुधवार को जौरा रोड, मुरैना पर यात्री बस, स्कूल बस एवं ई-रिक्शा वाहनों की सघन जांच के लिए चैकिंग पॉइंट लगाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री पी.एस. भिलाला के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तोमर, सुजीत भदौरिया, आरक्षक शिवमंगल सिंह, संतोष गुप्ता, नीरज शर्मा एवं प्र. आरक्षक अजय बाल्के द्वारा वाहनों की सघन जांच की गई।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा स्वयं वाहनों के वैध दस्तावेजों के साथ-साथ फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी गेट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। चैकिंग के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधाओं की भी जानकारी ली गई तथा वाहन चालकों को सुरक्षित एवं यातायात नियमों के अनुरूप वाहन चलाने की समझाइश दी गई।
चैकिंग कार्रवाई के दौरान दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीटरू यात्री बसों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीट संबंधी 35 यात्री वाहनों पर मौके पर ही स्टीकर लगवाए गए। नियमों के उल्लंघन पर 02 स्कूल मैजिक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 22,000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया।
नियम विरुद्ध संचालित यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 17,000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात नियमों एवं वाहन संचालन से संबंधित निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार की चैकिंग कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #transport
13 views | Morena, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026