मुरैना—राठी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।
मुरैना गांव निवासी सोनम पत्नी रवि परमार को 9 अगस्त को डिलीवरी के लिए राठी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। दो दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे ग्वालियर और फिर आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कटने से इंफेक्शन हुआ, जिसके चलते महिला की मौत हुई। शव अस्पताल के सामने रखकर परिजनों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बयान के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।