बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की सीआई पार्क के पास से स्कूटी हुई चोरी, बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
इज्जत नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी स्कूटी सीआई पार्क के पास खड़ी की थी। वह पार्क के अंदर गई और जब पार्क से बाहर निकलकर आई तो देखा की उसकी स्कूटी वहां पर नही थी। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।