बरेली: धन्तिया गांव के युवकों ने जमीनी विवाद को लेकर एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
धन्तिया गांव में जमीनी विवाद पर युवकों ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित मुस्तफा और नन्हे ने बताया कि उनकी जमीन पर नन्हा नाम का युवक कब्जा करना चाहता है। इस मामले में उन्होंने कई बार गांव के लोगों से बात की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोपी आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता रहता है।