बरेली: एएनटीएफ को किला में मिला प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा, 250 पेटी कोडीन कफ सिरप के साथ नींद व नशे की गोलियां बरामद
किला में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने सोमवार देर रात प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया है। एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर देर रात तक ड्रग विभाग की टीम बरामद माल की गिनती करती रही। बता दें कि एएनटीएफ को किला क्रॉसिंग के पास स्थित किला मेडिकल स्टोर पर नशे की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना काफी समय से मिल रही थी।