बरेली: एसएसपी ऑफिस में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए किया गया दवाईयों का वितरण
सरकार द्वारा फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी ऑफिस में आज मंगलवार को सभी पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और फरियादियों को दवाईयों का वितरण किया गया। इसको लेकर एसपी क्राइम ने बताया कि फाइलेरिया की रोकथाम के लिए एसएसपी ऑफिस में इसकी डोज खिलाई गई है। इस दौरान डॉक्टर व नर्स की टीम मौजूद रही।