लखीसराय: पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित लायंस क्लब परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रविवार की पूर्वाहन 10 बजे से शुरू हुए शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे।शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार सिंहा ने लोगों का ब्लड प्रेशर डायबिटीज सामान्य बीमारी की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।