चौथम: पहाड़चक में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया आभासी उद्घाटन
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौंछ पंचायत स्थित पहाड़चक में बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट के माध्यम से राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का एक साथ उद्घाटन किया, जिसमें राजकीय डिग्री कॉलेज पहाड़चक भी शामिल रहा। बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य