हरिद्वार: कनखल पुलिस ने लाटोवाली से गिरफ्तार किया बाईक चोर
कनखल पुलिस ने बुधवार को एक बाईक चोर को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी की बाईक बरामद की है। तीन दिन पूर्व कनखल पुलिस को एक व्यक्ति ने अपनी बाईक चोरी की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने तमाम सीसीटीवी खंगालते हुए पथरी के बहादुरपुर जट निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से चोरी की बाइक की बरामद हो गई है।