हरिद्वार: रानीपुर मोड़ के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाज़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित रानीपुर मोड़ के पास युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में दोनों गुटों के युवक एक दूसरे के साथ मारपीट और पत्थरबाज़ी करते हुए नजर आ रहे हैं।