मटिहानी: मटिहानी विधायक ने लगाया जनता दरबार, दर्जनों लोगों की सुनी फरियाद
मटिहानी विधायक ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी. सभी मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं.