मटिहानी: मटिहानी प्रखंड में माता सरस्वती का विसर्जन समारोह संपन्न
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में मां सरस्वती की विसर्जन बड़े हर्ष उल्लास के साथ बुधवार की शाम 05:00 बजे किया गया. भारद्वाज विद्यापीठ संत नगर मोहन एघु में बने मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन एवं ज्ञान गंगा पब्लिक स्कल लवहरचक- कैथमा में बने मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन गांव का भ्रमण करते हुए सिहमा गंगा घाट में किया गया.