मटिहानी: रामदीरी-3 पंचायत में शिविर लगाकर राजस्व वसूली, 32 किसानों से हुई वसूली
विभागीय निर्देश के आलोक में राजस्व वसूली महाअभियान के तहत मटिहानी अंचल के सभी 16 पंचायतों में शिविर लगाकर राजस्व की वसूली की जा रही है. इसी कार्रई में गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे रामदीरी पंचायत 3 में शिविर लगाकर कल 32 किसानों का राजस्व वसूली किया गया. मटिहानी सीओ पृथा अखौरी ने मटिहानी अंचल क्षेत्र के भू स्वामी से राजस्व को लेकर अपील किया.