मटिहानी: गोरगामा संकुल केंद्र में TLM मेला आयोजित, शिक्षक-शिक्षिका हुए शामिल
मटिहानी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोरगामा संकुल केंद्र में TLM मेला का आयोजन मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे किया गया. जहां कई विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका शामिल हुए. TLM मेला के दौरान शिक्षकों ने हिंदी, गणित, पर्यावरण, अंग्रेजी आदि विषयों में पाठ आधारित एक से बढ़कर एक TLM का निर्माण किया.