मटिहानी: सोनापुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच
मटिहानी थाना क्षेत्र के सोनपुर में सड़क दुर्घटना में शनिवार की दोपहर 12 बजे एक युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में बताया जाता है कि सोनपुर से बलहपुर निवासी अमन सिंह शादी समारोह से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात बहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी.