मटिहानी: बदलपुरा के पास सड़क हादसे में दो बहनें घायल, एक की मौत
मटिहानी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बदलपुरा के पास ट्यूशन पढ़ने जा रही दो बहन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. जहां एक बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे की है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी बबलू ठाकुर की 18 वर्षीय पुत्री सिमी कुमारी के रूप में की गई है.