कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रही 3 महिलाओं को ट्रक ने कु.चला, मौके पर मौ.त, मृ.तकों में सास-बहू भी शामिल
मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरोना मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर देर रात द.र्दनाक सड़क हादसा हो गया। कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम देखकर पैदल घर लौट रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार ट्र.क ने पीछे से कु.चल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौ.त हो गई।
मृ.तकों की पहचान पूनम पत्नी धर्मवीर कुशवाह (25), कमला पत्नी बालकिशन कुशवाह (50) और कमला पत्नी फूलसिंह कुशवाह (55), निवासी हरफूल का पुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृ.तकों में दो महिलाएं आपस में सास-बहू थीं।
हादसा रात करीब 12:38 बजे हुआ। ट.क्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद हरफूल का पुरा गांव में मातम पसरा है।
#morena #मुरैना