मुरैना जिला अस्पताल में अवैध एंबुलेंस के खिलाफ RTO की छापेमारी, 3 वाहन जब्त
मुरैना। जिला अस्पताल परिसर में अवैध रूप से एंबुलेंस वाहनों के संचालन की शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शिकायत के आधार पर आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) ने जिला अस्पताल परिसर में छापा मार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान तीन एंबुलेंस वाहन मौके पर मिले, जिनके दस्तावेजों की जांच में कमियां पाई गईं। RTO की टीम ने तीनों वाहनों को जप्त कर यातायात थाने में रखवा दिया।
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल परिसर में बिना निर्धारित नियमों और आवश्यक दस्तावेजों के एंबुलेंस संचालन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने एंबुलेंस के दस्तावेजों और वैधता की जांच की।
कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में संचालित अन्य एंबुलेंस वाहनों में भी हड़कंप की स्थिति रही। परिवहन विभाग की ओर से आगे भी दस्तावेजों की जांच और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
#morena #मुरैना #यातायात #RTO
Morena Nagar, Morena | Sep 5, 2026