टोंक: कोतवाली थाना पुलिस ने तेलियन तालाब पर एक युवक को धारदार लोहे के छुर्रे के साथ किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Jun 14, 2025 कोतवाली थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने तेलियान तालाब पर एक युवक अनिल वाल्मीकि निवासी बामनगांव थाना नैनवा जिला बूंदी को धारदार लोहे के छुर्रा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त युवक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया है।