टोंक: मेहंदवास थाना क्षेत्र के छापरिया गांव में लापता वृद्ध महिला का शव तालाब में तैरता मिला
Tonk, Tonk | Jun 14, 2025 टोंक तहसीलदार मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि मेहंदवास थाना क्षेत्र छापरिया गांव निवासी वृद्ध महिला मोहिनी देवी शुक्रवार को भैंस चराने गई थी। वह वापस नहीं लौटी जबकि भैंस घर लौट आई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे वृद्ध महिला का शव तालाब में तैरता मिला।