टोंक: ग्राम पहाड़ी थाना बरौनी निवासी परिवादिया के इस्तगासा पर शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 14, 2025 शहर के महिला थाना अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ग्राम पहाड़ी थाना बरौनी निवासी परिवादिया सुनीता पत्नी सीताराम जाट द्वारा न्यायालय में पेश किए इस्तगासा के आधार पर शहर के महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।