सरीला: बंडवा गाँव से 72 वर्षीय वारंटी अभियुक्त को 22 साल पुराने खाद्य अपमिश्रण मामले में गिरफ्तार किया गया, भेजा न्यायालय
जरिया थाना पुलिस की ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के 22 साल पुराने मामले में फरार चल रहे 72 वर्षीय वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2004 में खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तथा शुक्रवार को पुलिस ने बंडवा गांव के पास से वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।