बस्ती समाचार
धूमधाम से मनाई गई महारानी दुर्गावती जी की जयंती, गोंड समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बस्ती। जनपद बस्ती में महारानी दुर्गावती जी की जयंती अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोंड आदिवासी समाज के लोगों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची।
शोभायात्रा के उपरांत गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोंड के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद में गोंड-धुरिया जनजाति के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं। शासन और समाज कल्याण अनुभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में कई बार शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, परंतु तहसील स्तर पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिना उचित जांच के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं या उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का बता दिया जाता है।
ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि समस्त तहसीलदारों एवं लेखपालों को शासन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि इस जनजाति समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकें #upstatesc #newsfeed #reelsvideo #postoftheday #aadiwasi
Basti, Basti | Oct 6, 2026