अटरू: अटरू क्षेत्र में मानसून की बेरुखी से खेतों में उगी फसल के बीच में दरारें आने लगीं
Atru, Baran | Jul 18, 2026 क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाके में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा रही है। सामान्य वर्षों में इस समय तक खेत हरियाली से लहलहा उठते थे और बारिश का दौर जारी रहता था। इस बार मानसून ने दगा दे दिया, कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने से खेतों की नमी खत्म होने लगी है। ऐसे में खेतों में दरारें आने लगी है।