गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे खरसावां प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आबुआ आवास योजना, 15 वें वित्त आयोग, बिरसा हरित ग्राम योजना, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की गयी. जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकते साथ समाधान करने का निर्देश दिया गया.