नया बाजार कवैया रोड स्थित श्री दिनकर सूर्य नारायण घाट मुख्य मार्ग पर आगामी 2 मई से 12 मई तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार की पूर्वाह्न 11:50 बजे यज्ञ स्थल पर विधिवत ध्वजारोहण किया गया।