खंडवा: शादीशुदा महिला को भगाने के विवाद में सिर पर कुल्हाड़ी से हमला, 16 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार
किल्लौद थाना क्षेत्र के ग्राम कडोली में महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को घटना के 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, विवाद एक शादीशुदा महिला को फरियादिया के भाई द्वारा भगाकर ले जाने की बात को लेकर शुरू हुआ था।।