लखीमपुर: पोस्टमार्टम हाउस पर चिकित्सकों के ना आने से शव का नहीं हो पा रहा पोस्टमार्टम, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर जताई नाराजगी
लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस लाइन में स्थित इकलौता पोस्टमार्टम हाउस है। दूर दराज से शव पोस्टमार्टम होने के लिए लखीमपुर आते हैं। आज दोपहर 1:53 तक चिकित्सकों के ना आने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह जिला प्रशासन की लापरवाही है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।