लखीमपुर: गोला में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत मामले में सगी बहन ने बड़े भाई की हत्या का छोटे भाई पर लगाया आरोप
गोला कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदी रोड पर जमा मस्जिद के सामने मुन्नूगंज निवासी मानवेंद्र सिंह पुत्र सुशील सिंह का शव बीते 24 जून 2024 कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक की बहन स्मृति मिश्रा ने मानवेंद्र सिंह के छोटे भाई शिवेंद्र सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने आज एसपी से गुहार लगाई है।