लखीमपुर: जमकोहना गांव में खेत में कीटनाशक दवा छिड़क रहे किसान की बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से हुई मौत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के जमकोहना गांव निवासी किसान राम किशोर पुत्र प्यारेलाल बीती शाम खेत में कीटनाशक दवा छिड़क रहे थे। खेत में लगे बिजली के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।