लखीमपुर: ओयल जिला अस्पताल में डायरिया रोग से बचाव के लिए अभियान के अंतर्गत डायरिया कॉर्नर का हुआ शुभारंभ
डायरिया रोको अभियान का शुभारंभ सोमवार को ओयल जिला अस्पताल में किया गया है। जहां सीएमएस डॉ. आरके कोली ने जिला अस्पताल में लगाए गए जिंक आरो ओआरएस कॉर्नर का शुभारंभ किया है। जहां पर डायरिया से ग्रसित या उसके लक्षण युक्त आने वाले मरीजों को नि:शुल्क ओआरएस के पैकेट और जिंक की टेबलेट दी जाएगी। उनके द्वारा स्वयं ओआरएस और जिंक की टेबलेट लोगों को वितरित भी की गई है।