लखीमपुर: नाले की सफाई न होने के कारण बारिश के बाद
सेठ घाट रोड पर लोगों के घरों में घुसा पानी
लखीमपुर खीरी जिले में दो दिनों से लगातार बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली है। लेकिन नाले की सफाई न होने के कारण बारिश के बाद लखीमपुर शहर के सेठघाट रोड पर लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। लोग अपने घरों से बारिश का पानी निकलने में जुट हुए हैं। लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।