ढीमरखेड़ा: फंदे पर मिला प्रौढ़ का शव, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया उमरियापान के आजाद चौक में चक्काजाम
उमरियापान थाना क्षेत्र के बरेली गांव निवासी शोहबत चक्रवर्ती (56) का शव खेत में फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उमरियापान के आजाद चौक पर शव रखकर चक्काजाम किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।