राजपुर थाना क्षेत्र से नाबालिग लापता, परिवार ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। परिवार के अनुसार बालिका घर से बाहर गई थी।