भीलवाड़ा: जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने विद्यालय में 'कोर्ट वाली दीदी' शिकायत पेटी लगाकर की शुरुआत, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
भीलवाड़ा।,जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अभय जैन ने आज संगम स्कुल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में कक्षा लेकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया का सोच-समझकर उपयोग करने की सलाह दी।