बहेड़ी: नगर के मोहम्मद पावर हाउस के पश्चिम में नाले किनारे का रोड धंसा, कई सभासदों ने एडीएम से इस रोड को बनवाने की मांग की
बहेड़ी के मोहम्मद पुर पॉवर हाउस के पश्चिम से गुजरने वाले नाले के बराबर वाले रोड की बीते कई वर्षों से हालत बेहद जर्जर है स्थानीय सभासद मोहम्मद रफी के मुताबिक कई बार इस रोड को बनवाने की मांग की फिर भी इस रोड का निर्माण नहीं हो रहा है जिसके चलते इस जर्जर रोड को सभासद सलीम चंदा,ताहिर पप्पू,नसीम अहमद,तश्कील मियां ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर बनवाने की मांग की है