छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ होते ही किसानों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। किसानों की उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर खरीदी केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। डिजिटल टोकन सुविधा, व्यवस्थित तौल और पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता से किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिल रही है। इसी कड़ी में एमसीबी जिले के ग्राम साल्ही निवासी किसान बहादुर सिंह अपनी 62 क्विंटल धान की उपज लेकर चैनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया से संतुष्ट किसान बहादुर सिंह ने शासन की किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#chhattisgarh #mcbdistrict #DhanKharidi2026