कामां: कामां पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा
कामां थाना पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में थाना अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पूछताछ के बाद मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है। शनिवार शाम 7 बजे तक पुलिस की चली कार्रवाई।