गोरखपुर: दोनों किडनी खराब, पत्नी और छह साल की बेटी के साथ बेबस तपेंद्र; ग्रामीण चंदा जुटाकर कर रहे मदद
पिपराइच थाना क्षेत्र के चूराडीह गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है,जो पारिवारिक जिम्मेदारियों और मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े करता है।गांव के निवासी तपेंद्र गुप्ता की दोनों किडनियां खराब बताई जा रही हैं।बीमारी के चलते उन्हें इलाज, दवा और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए मदद की आवश्यकता है,लेकिन परिजनों की ओर से सहयोग नहीं मिलने का आरोप लगाया जा रहा है।