सहजनवा क्षेत्र के संपूर्ण विकास औरजनसमस्याओं के समाधान के लिए गौरव गुप्ता लगातार प्रयासरत हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री, सांसद प्रतिनिधि एवं मनोनीत पार्षद गौरव गुप्ता ने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सहजनवां में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि सदर सांसद रवि किशन और क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला के प्रयासों से सहजनवां को जल्द ही नया ओवरब्रिज मिलने जा रहा है। यह ओवरब्रिज क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए लाभप्रद साबित होगा। इससे आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।गौरव गुप्ता ने कहा कि सहजनवा के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगातार पहल की जा रही है। प्रस्तावित ओवरब्रिज को ट्रांसपोर्ट नगर की तर्ज पर विकसित किए जाने की योजना है,जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और व्यापारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि सहजनवा को विकास की नई दिशा देने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे
#sajnavavidhansabha
#SNewsliveGorakhpur
Gorakhpur, Gorakhpur | Oct 22, 2026