कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं अधिक से अधिक संख्या में नमूना लेने की नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु दिये दिशा-निर्देश
====
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का जिले में त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर्यवेक्षण निगरानी मूल्यांकन तथा नियामक प्रावधानों का पालन कराने के उददेश्य से जिला स्तरीय स्टेयरिंग समिति की बैठक अध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सभी अधिकारीगण एवं नामंकित सदस्यों की उपस्थिति में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बैठक का एजेण्डा बिंदुबार प्रस्तुत किया गया जिस पर अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर द्वारा निम्नानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। समिति अध्यक्ष कलेक्टर श्री यादव द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं अधिक से अधिक संख्या में नमूना लेने की नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए। जिले में अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम के निर्देशन में प्रत्येक अनुविभाग में साप्ताहिक नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अमानक एवं एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का विक्रय रोकने हेतु निरंतर नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्यवाही करने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी केंद्रो में प्रदाय किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए। मौसमी खाद्य पदार्थों के निरंतर नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्य करने के समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर दमोह द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को दिशा निर्देश दिए गए।
#Damoh
1 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026