Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, योग दिवस की तैयारियों और जनकल्याणकारी शिविरों की समीक्षा बैठक में दिए अहम् दिशा-निर्देश #Damoh

32 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं अधिक से अधिक संख्या में नमूना लेने की नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु दिये दिशा-निर्देश
====

            खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का जिले में त्‍वरित एवं प्रभावी क्रियान्‍वयन पर्यवेक्षण निगरानी मूल्‍यांकन तथा नियामक प्रावधानों का पालन कराने के उददेश्‍य से जिला स्‍तरीय स्‍टेयरिंग समिति की बैठक अध्‍यक्ष एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्‍यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सभी अधिकारीगण एवं नामंकित सदस्‍यों की उपस्थिति में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बैठक का एजेण्‍डा बिंदुबार प्रस्‍तुत किया गया जिस पर अध्‍यक्ष एवं जिला कलेक्‍टर द्वारा निम्‍नानुसार आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। समिति अध्‍यक्ष कलेक्‍टर श्री यादव द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं अधिक से अधिक संख्या में नमूना लेने की नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए। जिले में अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम के निर्देशन में प्रत्येक अनुविभाग में साप्ताहिक नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

            अमानक एवं एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का विक्रय रोकने हेतु निरंतर नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्यवाही करने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मध्‍यान्‍ह भोजन एवं आंगनवाड़ी केंद्रो में प्रदाय किए जा रहे भोजन की गुणवत्‍ता की जांच करने के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए। मौसमी खाद्य पदार्थों के निरंतर नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्य करने के समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर दमोह द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को दिशा निर्देश दिए गए।
#Damoh

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं अधिक से अधिक संख्या में नमूना लेने की नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु दिये दिशा-निर्देश ==== खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का जिले में त्‍वरित एवं प्रभावी क्रियान्‍वयन पर्यवेक्षण निगरानी मूल्‍यांकन तथा नियामक प्रावधानों का पालन कराने के उददेश्‍य से जिला स्‍तरीय स्‍टेयरिंग समिति की बैठक अध्‍यक्ष एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्‍यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सभी अधिकारीगण एवं नामंकित सदस्‍यों की उपस्थिति में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बैठक का एजेण्‍डा बिंदुबार प्रस्‍तुत किया गया जिस पर अध्‍यक्ष एवं जिला कलेक्‍टर द्वारा निम्‍नानुसार आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। समिति अध्‍यक्ष कलेक्‍टर श्री यादव द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों में विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच एवं अधिक से अधिक संख्या में नमूना लेने की नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए। जिले में अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम के निर्देशन में प्रत्येक अनुविभाग में साप्ताहिक नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अमानक एवं एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का विक्रय रोकने हेतु निरंतर नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्यवाही करने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मध्‍यान्‍ह भोजन एवं आंगनवाड़ी केंद्रो में प्रदाय किए जा रहे भोजन की गुणवत्‍ता की जांच करने के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए। मौसमी खाद्य पदार्थों के निरंतर नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण कार्य करने के समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर दमोह द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को दिशा निर्देश दिए गए। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

योग दिवस का आयोजन भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से किया जायें- कलेक्टर श्री यादव
==
सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, योग दिवस की तैयारियों और जनकल्याणकारी शिविरों की समीक्षा बैठक में दिए अहम् दिशा-निर्देश
==

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज 15 जून को जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण तथा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर समुचित दिशा-निर्देश दिए।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि योग दिवस का आयोजन भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से किया जायें। समीक्षा के दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा जिले में पांच कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर पदस्थ हैं, बावजूद इसके आवश्यक निरीक्षण और निगरानी नहीं की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एसडीएम को निर्देशित किया कि उपलब्ध अमले से प्रभावी ढंग से कार्य लेना सुनिश्चित किया जायें।

प्रत्येक सप्ताह जिले के एक-एक सब-डिवीजन का भ्रमण कर

 दवा दुकानों का निरीक्षण करें ड्रग इंस्पेक्‍टर

            बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर को भी निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक सप्ताह जिले के एक-एक सब-डिवीजन का भ्रमण कर दवा दुकानों का निरीक्षण करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या मरीजों को असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि आमजन को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

हैलीपेड निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन में तेजी लाने के निर्देश

            तहसील एवं नगरीय निकाय स्तर पर हेलीपैड निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन के शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण क्षेत्रो में खाद्य एवं औषधि विभाग को जांच तेज करने के निर्देश

            कलेक्टर श्री यादव ने खाद्य एवं औषधि विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अपेक्षाकृत कम होने के कारण मिलावटी या निम्न गुणवत्ता की सामग्री बेचने की आशंका रहती है। ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई कर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने पैकेज्ड वाटर एवं पानी के पाउच की गुणवत्ता जांच पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कई बार बाजार में एक्सपायरी डेट वाले उत्पाद बिकते पाए जाते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्काल पहुंचाने पर जोर

            जनकल्याणकारी शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ सतत समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में खसरा एवं खतौनी की प्रतियां, लाड़ली बहना योजना के प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना के कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ पात्र हितग्राहियों को तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

            कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने अनुभाग स्तर पर सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित करें तथा विकास एवं जनहित के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्यवाही से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
#Damoh

योग दिवस का आयोजन भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से किया जायें- कलेक्टर श्री यादव == सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, योग दिवस की तैयारियों और जनकल्याणकारी शिविरों की समीक्षा बैठक में दिए अहम् दिशा-निर्देश == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज 15 जून को जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण तथा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर समुचित दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि योग दिवस का आयोजन भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से किया जायें। समीक्षा के दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा जिले में पांच कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर पदस्थ हैं, बावजूद इसके आवश्यक निरीक्षण और निगरानी नहीं की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एसडीएम को निर्देशित किया कि उपलब्ध अमले से प्रभावी ढंग से कार्य लेना सुनिश्चित किया जायें। प्रत्येक सप्ताह जिले के एक-एक सब-डिवीजन का भ्रमण कर दवा दुकानों का निरीक्षण करें ड्रग इंस्पेक्‍टर बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर को भी निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक सप्ताह जिले के एक-एक सब-डिवीजन का भ्रमण कर दवा दुकानों का निरीक्षण करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या मरीजों को असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि आमजन को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। हैलीपेड निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन में तेजी लाने के निर्देश तहसील एवं नगरीय निकाय स्तर पर हेलीपैड निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन के शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रो में खाद्य एवं औषधि विभाग को जांच तेज करने के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने खाद्य एवं औषधि विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अपेक्षाकृत कम होने के कारण मिलावटी या निम्न गुणवत्ता की सामग्री बेचने की आशंका रहती है। ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई कर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने पैकेज्ड वाटर एवं पानी के पाउच की गुणवत्ता जांच पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कई बार बाजार में एक्सपायरी डेट वाले उत्पाद बिकते पाए जाते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्काल पहुंचाने पर जोर जनकल्याणकारी शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ सतत समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में खसरा एवं खतौनी की प्रतियां, लाड़ली बहना योजना के प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना के कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ पात्र हितग्राहियों को तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने अनुभाग स्तर पर सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित करें तथा विकास एवं जनहित के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्यवाही से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

जनकल्याण  शिविर में योजनाओं का लाभ पाने उमड़े हितग्राही
==
पेंशन स्वीकृति, संबल, किसान क्रेडिट कार्ड एवं पीएम स्वनिधि के लाभ वितरित
===

            मध्य प्रदेश शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित जनकल्याण शिविर का संयुक्त आयोजन 15, 16 एवं 18 जून को जनपद पंचायत दमोह एवं नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिवस स्थानीय मानस भवन, दमोह में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

            कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत दमोह अंतर्गत प्राप्त 119 आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ ही 10 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जय मां 64 जोगनी स्व-सहायता समूह की सदस्यों को 9 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त 3 नवीन स्व-सहायता समूहों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। शिविर में 16 मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

            इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि नगर पालिका परिषद दमोह क्षेत्र से प्राप्त 350 आवेदनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें संबल योजना, आयुष्मान योजना, पीएम स्वनिधि योजना एवं संनिर्माण कर्मकार योजना से संबंधित आवेदन शामिल हैं। सभी आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग कर उन्हें आगामी प्रक्रिया हेतु प्रेषित किया गया है। वहीं 150 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

            शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों का मार्गदर्शन किया तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

“जनकल्याण सेवक शिविर बना हितग्राहियों के लिए लाभ का माध्यम”

            शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

जनकल्याण शिविर में योजनाओं का लाभ पाने उमड़े हितग्राही == पेंशन स्वीकृति, संबल, किसान क्रेडिट कार्ड एवं पीएम स्वनिधि के लाभ वितरित === मध्य प्रदेश शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित जनकल्याण शिविर का संयुक्त आयोजन 15, 16 एवं 18 जून को जनपद पंचायत दमोह एवं नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिवस स्थानीय मानस भवन, दमोह में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत दमोह अंतर्गत प्राप्त 119 आवेदनों का निराकरण किया गया। साथ ही 10 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जय मां 64 जोगनी स्व-सहायता समूह की सदस्यों को 9 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त 3 नवीन स्व-सहायता समूहों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। शिविर में 16 मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि नगर पालिका परिषद दमोह क्षेत्र से प्राप्त 350 आवेदनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें संबल योजना, आयुष्मान योजना, पीएम स्वनिधि योजना एवं संनिर्माण कर्मकार योजना से संबंधित आवेदन शामिल हैं। सभी आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग कर उन्हें आगामी प्रक्रिया हेतु प्रेषित किया गया है। वहीं 150 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों का मार्गदर्शन किया तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। “जनकल्याण सेवक शिविर बना हितग्राहियों के लिए लाभ का माध्यम” शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

डाइट के छात्राध्यापक चलाएंगे शिक्षा सेतु कार्यक्रम
==

            जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 2026-27 में अपने यहां अध्यनरत छात्राध्यापकों  के सहयोग से शिक्षा सेतु कार्यक्रम चलाएगा जिसके अंतर्गत संस्थान में अध्यनरत 200 छात्राध्यापक  अपने-अपने गांव में ऐसे विद्यार्थी जो शाला से बाहर हैं एवं जो विद्यालय अनियमित रूप से उपस्थित होते है,उनका सर्वे कार्य करेगे उनका चिन्हांकन करने के बाद संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों से मिलकर उन बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करेगे साथ ही साथ प्रत्येक शनिवार को जब संस्थान में अवकाश रहता है सभी छात्राध्यापक अपने द्वारा प्रवेश करवाए किए गए छात्रों को आवश्यक शैक्षिक सहयोग भी प्रदान करेंगे।

      प्राचार्य डाइट आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालयों में भ्रमण के दौरान देखा गया कि अनेक विद्यार्थी अनियमित रहते है एवं कुछ विद्यार्थी शाला से बाहर भी रहते है ऐसे विद्यार्थियों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य इस अभियान के द्वारा करने का प्रयास किया जाएगा।

         कार्यक्रम प्रभारी माधव पटेल ने बताया कि न केवल छात्राध्यापक बल्कि डाइट फैकल्टी भी शाला अवलोकन के दौरान अनियमित छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करेगा।शिक्षा सेतु के माध्यम से छात्राध्यापक जहां एक ओर शिक्षकीय दायित्व समझेंगे दूसरी ओर विद्यालय की ड्रॉपआउट दर शून्य होगी।

डाइट के छात्राध्यापक चलाएंगे शिक्षा सेतु कार्यक्रम == जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 2026-27 में अपने यहां अध्यनरत छात्राध्यापकों के सहयोग से शिक्षा सेतु कार्यक्रम चलाएगा जिसके अंतर्गत संस्थान में अध्यनरत 200 छात्राध्यापक अपने-अपने गांव में ऐसे विद्यार्थी जो शाला से बाहर हैं एवं जो विद्यालय अनियमित रूप से उपस्थित होते है,उनका सर्वे कार्य करेगे उनका चिन्हांकन करने के बाद संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों से मिलकर उन बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करेगे साथ ही साथ प्रत्येक शनिवार को जब संस्थान में अवकाश रहता है सभी छात्राध्यापक अपने द्वारा प्रवेश करवाए किए गए छात्रों को आवश्यक शैक्षिक सहयोग भी प्रदान करेंगे। प्राचार्य डाइट आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालयों में भ्रमण के दौरान देखा गया कि अनेक विद्यार्थी अनियमित रहते है एवं कुछ विद्यार्थी शाला से बाहर भी रहते है ऐसे विद्यार्थियों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य इस अभियान के द्वारा करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी माधव पटेल ने बताया कि न केवल छात्राध्यापक बल्कि डाइट फैकल्टी भी शाला अवलोकन के दौरान अनियमित छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करेगा।शिक्षा सेतु के माध्यम से छात्राध्यापक जहां एक ओर शिक्षकीय दायित्व समझेंगे दूसरी ओर विद्यालय की ड्रॉपआउट दर शून्य होगी।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, योग दिवस की तैयारियों और जनकल्याणकारी शिविरों की समीक्षा बैठक में दिए अहम् दिशा-निर्देश #Damoh - Damoh News