डाइट के छात्राध्यापक चलाएंगे शिक्षा सेतु कार्यक्रम
==
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 2026-27 में अपने यहां अध्यनरत छात्राध्यापकों के सहयोग से शिक्षा सेतु कार्यक्रम चलाएगा जिसके अंतर्गत संस्थान में अध्यनरत 200 छात्राध्यापक अपने-अपने गांव में ऐसे विद्यार्थी जो शाला से बाहर हैं एवं जो विद्यालय अनियमित रूप से उपस्थित होते है,उनका सर्वे कार्य करेगे उनका चिन्हांकन करने के बाद संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों से मिलकर उन बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करेगे साथ ही साथ प्रत्येक शनिवार को जब संस्थान में अवकाश रहता है सभी छात्राध्यापक अपने द्वारा प्रवेश करवाए किए गए छात्रों को आवश्यक शैक्षिक सहयोग भी प्रदान करेंगे।
प्राचार्य डाइट आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालयों में भ्रमण के दौरान देखा गया कि अनेक विद्यार्थी अनियमित रहते है एवं कुछ विद्यार्थी शाला से बाहर भी रहते है ऐसे विद्यार्थियों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य इस अभियान के द्वारा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी माधव पटेल ने बताया कि न केवल छात्राध्यापक बल्कि डाइट फैकल्टी भी शाला अवलोकन के दौरान अनियमित छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करेगा।शिक्षा सेतु के माध्यम से छात्राध्यापक जहां एक ओर शिक्षकीय दायित्व समझेंगे दूसरी ओर विद्यालय की ड्रॉपआउट दर शून्य होगी।
3 views | Damoh, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026