कोटकासिम: हरसोली के जटीयाना जीएसएस पर गुरुवार को 7 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद
Kotkasim, Alwar | Aug 20, 2026 हरसोली के जटीयाना जीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली सप्लाई गुरुवार को 7 घंटे बंद रहेगी। सहायक अभियंता से गुरुवार सुबह 7:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार जटीयाना जीएसएस से निकलने वाले जटीयाना, साधुका, झरियाणा,शाहपुर शहजादपुर की बिजली सप्लाई गुरुवार सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी। फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।