अमरोहा के प्रसिद्ध टिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। IPS सुमित सुधाकर रामटेके ने पुलिस बल के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़भाड़ वाले स्थानों और पुलिस की तैनाती का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन बेहतर करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं को परखने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का उनका सक्रिय अंदाज नजर आया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है।
📍 टिगरी मेला, अमरोहा (उत्तर प्रदेश)
#Amroha #TigriMela #SumitRamteke #IPS #UPPolice PoliceAdministra
Mathura, Mathura | Nov 20, 2026