कानपुर के अरमापुर में सड़क हादसा, बुजुर्ग कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
कानपुर के अरमापुर थाना क्षेत्र स्थित कालपी रोड पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सामने सड़क हादसे में करीब 62 वर्षीय कर्मचारी इरफान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से उनका बायां पैर टूट गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री कर्मचारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अरमापुर अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद फैक्ट्री गेट के सामने तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
#Kanpur #KanpurNews #Armapur #RoadAccident #GroundZeroNews