कानपुर | राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के पीड़ितों का आक्रोश बढ़ा
राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवार अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। हादसे में 11वीं के छात्र और एक महिला अधिवक्ता की जान चली गई थी, जबकि कई परिवार अपने घरों से बेघर हो गए।पीड़ितों के साथ पहुंचे भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने आरोप लगाया कि करीब दो घंटे इंतजार के बावजूद पुलिस कमिश्नर ने मुलाकात नहीं की। पुलिस कमिश्नर के न मिलने और पीआरओ के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई गई।
भाजपा पार्षद और मंडल अध्यक्ष ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बिल्डरों से मिलीभगत के आरोप लगाए और अब तक आरोपित बिल्डरों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। पार्षद ने चेतावनी दी कि इस मामले की शिकायत मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।
पीड़ित परिवारों की मांग है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो और उन्�