टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्यकर्मी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर बनाने मांगे थे 80 हजार
टीकमगढ़ में लोकायुक्त पुलिस सागर ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू (MPW) देशराज घोष को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने छतरपुर जिले के घुवारा निवासी अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की थी।